logo

शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया ईद पर्व |

अभिषेक कुमार सिंह/दुमका
ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया गया। बुधवार को चांद का दीदार होते ही ईद की खुशियों में लोग सराबोर होने लगे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। गुरुवार को अहले सुबह ही लोगों ने स्नान कर नए कपड़े पहन डॉ चंदन शाह की मजार की ओर रवाना हुए। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। नोनीहाट में नमाज कमिटी द्वारा ईद की नमाज को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई थी। सुबह 8:00 बजे जामा मस्जिद के इमाम गुल्फराज खान के नेतृत्व में लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज अदा करने लोगों की भीड़ उमड़ी। स्थानीय लोगो ने मजार पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामना दी। साधुडीह, बेल टिकरी,नवाडीह सहित अन्य ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईद को लेकर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हंसडीहा थाना प्रभारी संजय कुमार विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुस्तैद रहे।

45
3511 views